रांची, मार्च 16 -- रांची। 17वीं झारखंड राज्य स्तरीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 मार्च तक रांची के विभिन्न खेल परिसरों में किया जाएगा। उद्घाटन समारोह मंगलवार को दिन के 11 बजे से डोरंडा के जैप एक परेड मैदान में होगा, जिसकी मुख्य अतिथि डीजीपी तदाशा मिश्र होंगी। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष वर्ग की कुल 26 टीमें भाग लेंगी, जिनमें राज्य के विभिन्न क्षेत्रीय पुलिस बल शामिल होंगे। फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स, बॉडी बिल्डिंग, कुश्ती, ताइक्वांडो, तीरंदाजी समेत कई खेल स्पर्धाएं जैप-1 डोरंडा, जैप-2 टाटीसिलवे, जैप-10 होटवार और मोरहाबादी स्थित स्टेडियमों में आयोजित होंगी। प्रतियोगिता में करीब 2000 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...