हजारीबाग, दिसम्बर 27 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। 17वीं झारखंड राज्य यूथ वॉलीबॉल पुरुष महिला प्रतियोगिता 2025 का उद्घाटन शनिवार को भव्य रूप से किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि प्रदीप प्रसाद, विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार यादव, उमेश मेहता तथा हजारीबाग जिला वालीबाल संघ के अध्यक्ष भैया अभिमन्यु प्रसाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड के 21 जिलों से पुरुष एवं 1 जिले से महिला टीमों के कुल 450 खिलाड़ी, 20 रेफरी एवं पांच चयनकर्ता शामिल हुए हैं। पहले दिन 14 पुरुष एवं 7 महिला वर्ग के मैच खेले गए। 28 दिसंबर को 18 पुरुष एवं 8 महिला वर्ग के मैच होंगे, जबकि संध्या 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 29 दिसंबर को फाइनल मुकाबला दोपहर देढ़ बजे खेला जाएगा। पहले दिन रांची ने पलामू व चतरा को, हज...