नई दिल्ली, फरवरी 15 -- लगता है कि ओप्पो ने अपने नए फोल्डेबल फोन Oppo Find N6 को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। लॉन्च से पहले धीरे-धीरे इसके स्पेसिफिकेशन्स सामने आने लगे हैं। ओप्पो ने भी अपने आने वाले फाइंड N6 फोल्डेबल के बारे में बात करना शुरू कर दिया है, हालांकि अभी तक ऑफिशियल टीजर सामने नहीं आए हैं। अपकमिंग फोल्डेबल फोन अब एक टॉप-टियर स्नैपड्रैगन चिप के साथ गीकबेंच लिस्टिंग में दिखाई दिया है। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, रैम और अन्य डिटेल सामने आई है। अपमकिंग फोन में क्या होगा खास, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...सात कोर के साथ आएगा प्रोसेसर बेंचमार्क लिस्टिंग के अनुसार, फाइंड N6 नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 पर चलता है। दिलचस्प बात यह है कि यह चिप का 7-कोर वर्जन है, न कि आम 8-कोर सेटअप है, जो हमने 8 एलीट जेन 5 में देखा है। कॉन्फिगरेशन मे...