भागलपुर, फरवरी 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (मायागंज अस्पताल) के ओपीडी में अन्य दिनों की तुलना में बुधवार को कुछ ज्यादा भीड़ उमड़ी। हॉस्पिटल मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि 1697 मरीजों का इलाज हुआ। सुबह से एक बार जो मरीजों की भीड़ उमड़ी वह दोपहर बाद तीन बजे तक बनी रही। इस दौरान मेडिसिन ओपीडी, हड्डी रोग, सर्जरी, नेत्र रोग, स्त्री एवं प्रसव रोग की ओपीडी में शाम चार बजे तक इलाज चला तो वहीं एक्सरे, अल्ट्रासाउंड जांच, दवा वितरण केंद्र पर तो ओपीडी बंद होने तक मरीजों की लाइन लगी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...