औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार को कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। जिलेभर में नकल का कोई मामला सामने नहीं आया। सीसीटीवी कैमरों और सचल दल की निगरानी में कुल 1695 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। पहली पाली में इंटरमीडिएट कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तथा कृषि जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई। इन विषयों में 187 छात्र पंजीकृत थे, जिनमें 183 उपस्थित रहे जबकि 4 अनुपस्थित रहे। गुरुवार को हाईस्कूल की कोई परीक्षा निर्धारित नहीं थी। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भूगोल विषय की परीक्षा संपन्न हुई। इसमें 1508 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1412 उपस्थित हुए और 86 अनुपस्थित रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 90 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही चहल-पहल रही। परीक्षार्थी निर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.