एटा, मार्च 30 -- बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक, उच्च विद्यालय में सोमवार को वार्षिक परीक्षा के उपरांत सभी कक्षाओं के 1.05 लाख छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में प्रमोट किया गया है। बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि सोमवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। शनिवार को परिषदीय 1691 विद्यालय में पंजीकृत एक से आठ तक के लगभग 1.05 लाख बच्चे अगली कक्षा में प्रोन्नत किये गये है। परीक्षा डीसी अमित कुमार ने बताया कि सोमवार को 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम वितरित किये गये है। शेष रह गये तीस प्रतिशत विद्यार्थियों को मंगलवार को परीक्षा परिणाम प्रदान कर दिये जायेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.