1691 परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल कंटेट आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
एटा, अप्रैल 30 -- एटा जिले में बेसिक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए शिव नाडर फाउंडेशन प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। फाउंडेशन के ग्रुप मैनेजर ललितेंद्र भारतीय ने संचालित विभिन्न शैक्षिक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। एटा में डिजिटल कंटेंट के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में किए जा रहे कार्यों, उनके जमीनी प्रभाव तथा आगामी कार्ययोजना पर प्रकाश डाला। फाउंडेशन के सदस्यों ने बताया कि नवाचारी प्रयासों, तकनीक आधारित शिक्षण पद्धतियों के माध्यम से विद्यार्थियों की सीखने की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार लाया जा रहा है। डीएम अरविंद सिंह ने फाउंडेशन के प्रयासों की सराहना की। बैठक में सोबरन सिंह, ऋचा अग्रवाल, शैलेंद्र कुमार एवं जगदीश सैनी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.