1691 किलो डोडा बरामदगी मामले में आरोपी बरी
रांची, जुलाई 31 -- रांची। अपर न्यायायुक्त एसएन तिवारी की अदालत ने एनडीपीएस मामले में आरोपी बिरसा हस्सा पूर्ति को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। मामला 30 अगस्त 2020 की कार्रवाई से जुड़ा था। पुलिस ने दलादली क्षेत्र में छापेमारी के दौरान जय किशोर गुप्ता और विष्णु सोनी के ठिकानों से कुल 1691.34 किलोग्राम डोडा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद करने का दावा किया था। जांच के दौरान पुलिस ने बिरसा पूर्ति की निशानदेही पर बरामदगी होने का आरोप लगाया था। एफएसएल रिपोर्ट में जब्त नमूनों की पुष्टि भी हुई थी। हालांकि, ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष पर्याप्त और विश्वसनीय साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सका। यह भी पढ़ें- Ranchi News: ऑब्जर्वेशन होम में गांजा फेंकने के मामले में रामजी सिंह बरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.