बदायूं, जून 25 -- बदायूं। डीएम के निर्देश के क्रम में 15 दिवसीय अभियान के तहत अब तक 169 ट्रैक्टर ट्रालियों एवं 31 अन्य व्यवसायिक वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा चुका है।एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने बुधवार के लिए एक ओवरलोड वाहन परिवहन कार्यालय में सीज किया। इस वाहन से 70 हजार का जुर्माना सरकारी खाते में जमा कराया। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों से अनुरोध किया है कि अपने वाहनों की फिटनेस/बीमा समय से कराते रहें। वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवायें। यातायात के नियमों का पालन करें। पीटीओ अभिनव चौधरी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- 169 ट्रैक्टर ट्रालियों पर लगाया रिफ्लेक्टर टेप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...