169 का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
सोनभद्र, अप्रैल 24 -- अनपरा,संवाददाता। हिंडालको रेनुसागर के ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्राथमिक विद्यालय, पूर्बी परासी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नि:शुल्क पंजीकरण कराकर कुल 169 लोगों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की। अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन विश्राम प्रसाद बैसवार ने चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ किया और रेनुसागर के प्रयास पर आभार जताया। कित्सा शिविर में रेनुसागर चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम डॉ. मनोज कुमार (फिजीशियन), डॉ. श्याम सुंदर (बाल रोग विशेषज्ञ) एवं दंत चिकित्सक डॉ. राजेश कुमार सिंह द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव कुमार श्रीवास्तव ,राजनाथ यादव, शिवम पाठक, रमेश, आशा तिवारी एवं रेखा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.