नई दिल्ली, मई 5 -- UP News: सरकार ने ग्राम पंचायतों को स्मार्ट गांव बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। बीएसएनएल ने अयोध्या के रुदौली समेत बाराबंकी जिले की 1681 ग्राम पंचायतों में अप्टिकल फाइबर लाइन बिछा दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां इंटरनेट सेवा नहीं हैं, वहां हाईस्पीड इंटरनेट दिया जाएगा। डिजिटल इंडिया के तहत गांव-गांव कनेक्शन दिया जा रहा है। जिले के 1155 और अयोध्या जिले की रुदौली तहसील के 520 ग्राम पंचायतों में अप्टिकल फाइबर के तहत केबिल डाली जा चुकी है। हर ग्राम पंचायत के मिनी सचिवालय में कनेक्शन किया जा रहा है। एक केबिल से 60 से अधिक कनेक्शन दिए जा सकेंगे। यहां हाईस्पीड इंटरनेट मिलेगा। मिनी सचिवालयों में कनेक्शन भी हो गया है। एक ब्लाक में करीब डेढ़ से दो करोड़ रुपये की लागत आई है। पंचायतों में हाईस्पीड विश्वसनीय इंटरनेट कनेक्टिीविटी ...