धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने नववर्ष के पहले कार्यालय दिन शुक्रवार को जिले के 1675 सरकारी स्कूलों को पूरक पोषाहार के लिए राशि जारी कर दी है। स्कूलों को पूरक पोषाहार के लिए 3.46 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। इन राशि से अंडा व फल बच्चों को दिए जाएंगे। वर्तमान में पूरक पोषाहार की राशि माइनस में चल रही थी। स्कूलों की ओर से उधार में सामग्री लेकर पूरक पोषाहार चलाया जा रहा है। अब जिला कार्यालय एमडीएम सेल की ओर से मार्च 2026 तक के लिए राशि भेज दी गई है। पूरक पोषाहार के तहत सप्ताह में दो दिन स्कूली बच्चों को अंडा या फल देना है। स्कूलों में पूरक पोषाहार के लिए फंड नहीं होने के मामले को आपके लोकप्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की ओर से कई बार यह मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। अब पूरक पोषाहार के लिए रा...