166.08 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार
विकासनगर, जुलाई 9 -- हरीश बेंजवाल थाना सेलाकुई पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 166.08 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष, लोकपाल परमार ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान सेलाकुई बाजार गेट नंबर-1 तिराहे के पास मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर ट्रक और पेड़ की आड़ में छिपने का प्रयास करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान युवक के हाथ में पकड़ी पारदर्शी पन्नी से काले-भूरे रंग का पदार्थ बरामद हुआ, जिसकी जांच में वह चरस पाया गया। आरोपी की पहचान मेहताब अंसारी (26) पुत्र इमरान, निवासी बैलून वाली गली, मस्जिद के पास, सेलाकुई के रूप में हुई। बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.