मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिले के 166 स्कूलों में वर्ग छह में तो 65 स्कूलों में कक्षा एक में एक भी बच्चा नहीं है। इन स्कूलों की सूची शिक्षा विभाग ने भेजी है। इन स्कूल में कक्षा छह और एक में एक भी नामांकन नहीं दिख रहा है। दो दिनों में जांच कर सभी बीईओ से रिपोर्ट मांगी गई है। जिन स्कूलों में कक्षा-1 में एक भी नामांकन नहीं दिख रहा है, उनमें 60 फीसदी स्कूल निजी हैं। वर्ग छह में जिन स्कूलों में शून्य नामांकन है, उसमें मुशहरी के सबसे अधिक स्कूल हैं। इसमें भी निजी स्कूलों की संख्या सबसे अधिक है। इसके अलावा कुढ़नी, मीनापुर, मोतीपुर, सरैया के स्कूल हैं। डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने कहा कि बीईओ भौतिक जांच करेंगे और दो दिनों में रिपोर्ट देंगे। 81 स्कूल ऐसे जहां 30 से भी कम छात्र नामांकित : डीपीओ ने सभी बीईओ को 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.