बलिया, मार्च 31 -- बलिया, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में तीन लाख 96 हजार 132 मनरेगा जॉबकार्डधारक पंजीकृत हैं। इनमें एक्टिव श्रमिकों की संख्या एक लाख 69 हजार 362 है। इसमें सिर्फ 1653 मजदूरों को 100 दिन काम मिला है, जो एक्टिव जॉबकार्डधारियों की संख्या का महज साढ़े नौ फीसदी है। वहीं साल में 99 दिन काम करने वालों की संख्या 11 हजार 687 है तथा 15 से 30 दिन काम करने वाले श्रमिकों की संख्या 18 हजार 249 है। इस हालत में जीविकोपार्जन के लिए श्रमिक बड़े शहरों में पलायन करने को लाचार हैं। विभागीय आंकड़ों में बैरिया ब्लॉक में सात श्रमिकों ने साल में 100 दिन काम किया है। इसी तरह बांसडीह 196, बेलहरी नौ, बेरूआरबारी 19, चिलकहर 157, दुबहड़ आठ, गड़वार 99, हनुमानगंज दो, मनियर 42, मुरलीछपरा तीन, नगरा 234, नवानगर 81, पंदह 223, रसड़ा 219, रेवती 22, सीयर 296...