देहरादून, जून 8 -- Dehradun-Paonta Sahib Highway: 1650 करोड़ की लागत में तैयार हो रहे देहरादून-पांवटा साहिब हाईवे पर बड़ी खुशखबरी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जानकारी दी कि हाईवे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही इसे चालू कर दिया जाएगा। बता दें कि 4 लेन वाले इस हाईवे से आप देहरादून से पांवटा साहिब महज 35 मिनट में पहुंच सकेंगे। यह दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा। सीएम पुष्कर धामी ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क अवसंरचनाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। लगभग Rs.1650 करोड़ की लागत से 4-लेन पांवटा साहिब-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यह परियोजना न केवल यातायात को सुगम बनाएगी...