165 km की रेंज और 82 km/h की टॉप-स्पीड, लॉन्च हुआ यह हाई-टेक AI स्कूटर; जानिए खासियतें
नई दिल्ली, अगस्त 6 -- बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप E3 Electric.AI ने भारतीय मार्केट में अपना नया और इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक स्कूटर E3 ट्रियोन (E3 TRION) लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला एआई-पावर्ड मॉड्यूलर इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इसे भारतीय परिवारों और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर खास तौर पर तैयार किया गया है। इसकी प्री-बुकिंग बेंगलुरु में शुरू हो चुकी है। इसके बाद इसे जल्द ही देश के दूसरे शहरों में भी उपलब्ध कराया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस नए और हाई-टेक इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-कुछ खास देखने को मिलता है।165 km है स्कूटर का रेंज कंपनी ने E3 ट्रियोन को कुल तीन वैरिएंट्स C1, C1x और C2 में पेश किया है। इसके बेस वैरिएंट C1 में 2.3 kWh की रिमूवेबल (निकलने वाली) बैटरी दी गई है, जिसे घर या ऑफिस में आसानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.