165 संस्थाओं के अनुदान किए गए स्वीकृत
रांची, अक्टूबर 6 -- रांची, हिब्यू। झारखंड के वित्तरहित संस्थाओं को अपीलीय आवेदन के माध्यम से 32 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि अनुदान के लिए जिला कोषागार में भेज दी गई है। अनुदान के लिए अपील आवेदन में कुल 214 संस्थाओं ने आवेदन किया, जिसमें 165 संस्थाओं के अनुदान स्वीकृत हुए, जबकि 49 संस्थाओं के अनुदान अस्वीकृत हुए। इसमें इंटर कॉलेज के लिए अधिकतम 60 लाख और न्यूनतम 16.80 लाख रुपए, उच्च विद्यालयों के लिए अधिकतम 14.40 लाख और न्यूनतम 7.20 लाख, संस्कृत विद्यालयों के लिए न्यूनतम 3.60 लाख और अधिकतम 14.40 लाख इसी प्रकार मदरसा विद्यालयों के लिए अधिकतम 14.40 लाख और न्यूनतम 3.60 लाख रुपए की राशि स्वीकृत हुई है। दुर्गा पूजा के पूर्व राशि वित्तरहित संस्थाओं को मिलने से शिक्षक कर्मचारियों में खुशी है और मोर्चा ने इसके लिए सरकार को आभार प्रकट किया है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.