जहानाबाद, दिसम्बर 5 -- तीन दिवसीय पासपोर्ट सेवा वैन कैंप का समापन अरवल, निज प्रतिनिधि। इंडोर स्टेडियम में 03 दिवसीय पासपोर्ट सेवा वैन कैंप का आयोजन किया गया। उकत शिविर के अंतर्गत प्रत्येक दिन 55- 56 व्यक्तियों का स्लॉट बुक कर पासपोर्ट बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसके अनुसार कुल 03 दिनों में 165 व्यक्तियों का लक्ष्य तय किया गया था। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप अरवल जिला में प्रत्येक दिन सभी स्लॉट पूर्ण रूप से बुक हुए एवं कुल 165 आवेदकों का बायोमेट्रिक कर पासपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न की गई। इस शिविर के माध्यम से जिले के नागरिकों को पासपोर्ट से संबंधित सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें पटना अथवा अन्य बड़े शहरों का चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। आमजनों ने इस सुविधा का उत्साहपूर्वक लाभ उठाया। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.