गाजीपुर, मई 17 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद के सीएचसी और पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेला लगा। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीजों को परामर्श के साथ निशुल्क दवाइयां दी गईं। आरोग्य मेले में 37 चिकित्सकों एवं 145 पैरा-मेडिकल स्टाफ की टीम ने कुल 1643 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया। इनमें 598 पुरुष, 652 महिलाएं और 402 बच्चे शामिल रहे। मेले के दौरान आयुष्मान भारत जन-आरोग्य योजना के अंतर्गत 163 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड भी बनाए गए। यह भी पढ़ें- आरोग्य मेला : 1590 मरीजों को मिला उपचार और सलाहबीमारियों का उपचार मेले में बुखार के 306, पेट दर्द के 504, उल्टी-दस्त के 445, मधुमेह के 104, नेत्र रोग के 18 तथा उच्च रक्तचाप के 99 सहित अन्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया गया। इसके अलावा अन्य विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों को भी परामर्श ...