बेगुसराय, जून 6 -- बीहट। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी की ओर से बरौनी अंचल की मोसादपुर पंचायत के हरपुर हेल्थ वेलनेस सेंटर में शनिवार को हेल्थ कैंप में 164 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी गयी। डा. राजीव कुमार एवं स्वास्थ्कर्मियों की टीम के द्वारा लोगों की विभिन्न प्रकार की जांच की गई। 46 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया तथा 12 आयुष्मान कार्ड, 120 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 65 लोगों का एक्सरे किया गया। पीएचसी प्रभारी डा. मनोज कुमार तथा हेल्थ मैनेजर संजय कुमार ने बताया कि 100 दिवसीय टी. बी. मुक्त अभियान के तहत बरौनी अंचल के गांवों में हेल्थ कैंप के जरिये लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी जा रही है। टी. बी. के मरीजों की पहचान कर उन्हें मेडिकल किट दिया जा रहा है। गर्भाशय कैंसर से बचाव को लेकर बालिकाओं को एचपीवी टीका...