भागलपुर, मार्च 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के ओपीडी में शुक्रवार को इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या अन्य दिनों की तुलना में कम रही। अस्पताल प्रबंधक सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को ओपीडी में कुल 1635 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें से सबसे ज्यादा 418 मरीजों का मेडिसिन ओपीडी में इलाज हुआ। इसके अलावा हड्डी रोग विभाग में 127, सर्जरी में 142, स्किन एंड वीडी रोग विभाग में 115 मरीजों का इलाज हुआ। ओपीडी के रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, एक्स-रे जांच सेंटर पर मरीजों की भीड़ रही। हालांकि शाम की ओपीडी (दोपहर बाद तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच) में मरीजों की संख्या न के बराबर रही। अधीक्षक ने किया मायागंज अस्पताल का निरीक्षणभागलपुर, वरीय संवाददाता। मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. हिमांशु परमेश्वर दुबे ने शुक्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.