नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- दिल्ली वालों के लिए ट्रैफिक से राहत देने वाली एक बड़ी परियोजना अब शुरू होने जा रही है। बरापुल्ला फेज-III कॉरिडोर 29 सितंबर को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस चार लेन वाले एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1,635 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इसके शुरू होने के बाद पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लोगों को कई प्रमुख ट्रैफिक जाम और सिग्नल वाले रास्तों से बचने का विकल्प मिलेगा।3.5 KM के कॉरिडोर में क्या खास? बरापुल्ला फेज-III को इस तरह तैयार किया गया है कि प्रमुख इलाकों के बीच एक सिग्नल-फ्री कनेक्शन मिल सके। चार लेन का यह एलिवेटेड रास्ता उन जगहों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने में मदद करेगा, जहां रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लगती हैं। इस कॉरिडोर की एक खासियत इसके 9 लूप हैं। इन लूप के जरिए अलग-अलग दिशाओं...