अयोध्या, मार्च 13 -- अयोध्या संवाददाता। दो दिवसीय पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के लिए पुलिस-प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने की कवायद में जुटा है। चार पाली में आयोजित इस भर्ती परीक्षा में 16 हजार 320 अभ्यर्थियों के लिए शहर के नौ कालेजों में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाये गए हैं। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए क्षेत्र को दो जोन और तीन सेक्टर में बांट प्रभारियों की तैनाती की गई है। भर्ती बोर्ड के मानकों का अनुपालन परखने के लिए अधिकारियों ने केंद्रों का जायजा लिया है। 14 और 15 मार्च को यह परीक्षा प्रथम पाली में सुबाह 10 से 12 और दूसरी पाली में तीन से पांच बजे के बीच होनी है। नकल विहीन परीक्षा के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा संपादित कराने का निर्देश है। जिसके तहत निरीक्षक स्तर के अधिकारी को केंद्र प्रभारी बना...