रांची, जनवरी 2 -- रांची, संवाददाता। 1630.67 किलो डोडा (पोस्ता) की बड़ी खेप बरामदगी के मामले में अदालत नौ जनवरी को फैसला सुनाएगी। मामले में पांच आरोपी बिरसा मुंडा, फाजिल खान, मो. तसलीम, मो. अली और सानिका मुंडा ट्रायल फेस कर रहा है। चार आरोपी जमानत पर और एक बिरसा मुंडा जेल में हैं। अपर न्यायायुक्त कुलदीप की अदालत में शुक्रवार को उक्त मामले में बहस पूरी होने के बाद फैसले की तारीख निर्धारित की गई। जमानत पर चल रहे चारों आरोपियों को नौ जनवरी को सशरीर अदालत में उपस्थित रहने का निर्देश अदालत ने दिया है। मालूम हो कि दशम फॉल थाना पुलिस ने 25 मई 2021 को एक ट्रक से 1630.67 किलोग्राम अवैध डोडा जब्त किया था और मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। ट्रक से डोडा की अवैध ढुलाई की जा रही थी। घटना को लेकर दशम फॉल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। डो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.