163.48 लाख की लागत से तीन सड़कों का शिलान्यास हुआ
अयोध्या, जून 3 -- बाबा बाजार। विधायक रामचंद्र यादव ने त्वरित आर्थिक विकास योजना 2025-26 के तहत 163.48 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन ग्रामीण सड़कों का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। विधायक ने लोहटी सरैंया नया पुरवा से बनतपसी स्थल तक 500 मीटर, खुशहाली किसान सेवा केंद्र से साहब का पुरवा तक 700 मीटर तथा रमढीहा से नयापुरवा मजरे रेछ हरचंदपुर तक 950 मीटर लंबे संपर्क मार्ग का शिलान्यास किया। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा कुल 2150 मीटर लंबी इन सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- 163.48 लाख की लागत से तीन सड़कों के निर्माण का शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.