उन्नाव, अप्रैल 4 -- उन्नाव। ब्लाक सिकंदरपुर सरोसी के भतावां गांव से 162 बुजुर्गों को सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम की यात्रा के लिए रवाना किया। निजी संसाधनो से संचालित पंकज गुप्ता श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत विधायक ने सभी को रवाना किया। विधायक ने कहा कि यह क्षण मेरे जीवन का अमूल्य और अविस्मरणीय अनुभव बन गया। श्री राम जी की असीम कृपा से मुझे यह अवसर मिला कि मैं अपने बड़े-बुजुर्गों, मातृ-तुल्य देवतुल्य समाज के पावन चरणों को अयोध्या धाम की यात्रा कराने का माध्यम बन सका। इस दौरान हीरालाल, सुखवीर, रामनरेश गुप्ता, प्रदीप सिंह, पवन सिंह, रामभरत सिंह, जनक सिंह, महेन्द्र, अतुल पाण्डेय, दिनेश तिवारी, भगत लोधी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.