बहराइच, अगस्त 21 -- बहराइच,संवाददाता। छूट पर कृषि यंत्रों की खरीद को लेकर ऑनलाइन आवेदन करने वाले 350 किसानों की शुक्रवार को ई-लॉटरी लग गई। डीएम अक्षय त्रिपाठी की मौजूदगी में विकास भवन सभागार में आयोजित लॉटरी प्रक्रिया में इन किसानों का पारदर्शी तरीके से चयन किया गया। छूट पर यंत्र मिलने से किसान गदगद रहे। डीएम ने कहा कि यंत्रों की उपलब्धता से किसानों को कृषि कार्य करने में सुविधा संग आर्थिक बचत भी हो सकेगी। उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने बताया कि कृषि यंत्रीकरण योजनान्तर्गत ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। वर्ष 2026-27 में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजीड्यू योजना के तहत अनुदान पर यंत्र क्रय हेतु ऑनलाइन बुकिंग करने वाले किसानों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया गया।उप यह भी पढ़ें- Hamirpur News: कृषि यंत्रो...