161 बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर जब्त
गया, अगस्त 22 -- उत्पाद विभाग के टीम ने डोभी बहेर थाना क्षेत्र में अंग्रेजी शराब व बीयर लदी टोटो पकड़ी। 161 बोतल शराब व बीयर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। उत्पाद सहायक आयुक्त प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। बहेर थाना क्षेत्र के अस्थायी जांच चौकी, धीरजा पुल के पास शुक्रवार की रात टोटो पकड़ी गई। जांच में टोटो से 161 बोतल अंग्रेजी शराब व बीयर निकली। 85 लीटर शराब के साथ मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजवर गांव के शीतल कुमार को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी एएसआई विजय कुमार के नेतृत्व में की गई। बताया कि शराब तस्करी के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.