161 ग्राम पंचायत के प्रधान हुए सम्मानित
हरदोई, मार्च 24 -- हरदोई। विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस पर प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागर में 161 टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि टीबी मुक्त जनपद के लिये जनजागरुकता जरूरी है। लोगों को टीबी के लक्षणों, बचाव एवं उपचार के बारे में जागरूक करें। जिससे कि जल्द से जल्द टीबी रोगी की पहचान कर उसका इलाज शुरू किया जा सके। मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडे ने कहा कि टीबी पूरी तरह से ठीक हो सकती है। इसको लेकर जो भ्रांतियां हैं उनके बारे में लोगों को जागरूक करना जरूरी है। टीबी की जांच से लेकर उपचार तक सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क है । इस अवसर पर जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नौमानुल्लाह, डॉ. प्रदीप कश्यप, समन्वयक मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.