नई दिल्ली, जुलाई 28 -- मल्टीबैगर कंपनी टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। कमोडिटी केमिकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2935 रुपये पर पहुंच गए हैं। टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयर मंगलवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर भी जा पहुंचे हैं। पिछले 10 साल में कंपनी के शेयरों ने छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 16000 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक आशीष कचोलिया का भी टैनफैक इंडस्ट्रीज पर बड़ा दांव है। 16000% से अधिक चढ़ गए टैनफैक इंडस्ट्रीज के शेयरटैनफैक इंडस्ट्रीज (Tanfac Industries) के शेयरों में पिछले 10 साल में 16000 पर्सेंट से अधिक की तूफानी तेजी आई है। इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 22 जुलाई 2026 को 17 रुपये पर थे। कंप...