1600 मीटर दौड़ में अजय प्रथम, राहुल द्वितीय व कमलेश तीसरे स्थान पर
मधुबनी, मार्च 19 -- खजौली, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खण्ड खजौली की ओर से वर्ष प्रतिपदा (हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083) के पावन अवसर पर महात्मा गांधी स्मारक 2 उच्च विद्यालय परिसर में युवाओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सामाजिक कार्यकर्ता कुंदन सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र पर पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद बौद्धिक सत्र आयोजित किया गया तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। 1600 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में अजय कुमार यादव प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय एवं कमलेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वहीं 1000 मीटर दौड़ (महिला वर्ग) में भारती कुमारी प्रथम, कल्याणी कुमारी द्वितीय तथा संजु कुमारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद (पुरुष वर्ग) में सू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.