जौनपुर, नवम्बर 16 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। सल्तनत बहादुर इंटर कॉलेज में शनिवार को बजरंग दल के संयोजकत्व में नशा मुक्त युवा अभियान के अंतर्गत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 16 सौ मीटर दौड़ में नितेश तो 400 मीटर में अभिषेक ने बाजी मारी। प्रतियोगिता में सौ से अधिक युवाओं ने भाग लिया। जहां 16 सौ मीटर में नितेश गिरी प्रथम तो वृंदेश शर्मा द्वितीय, देवव्रत निषाद तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह चार सौ मीटर में अभिषेक यादव प्रथम तो सत्यांश यादव द्वितीय, आदर्श मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। दो सौ मीटर में शिवा पांडेय प्रथम, नूर आलम द्वितीय, शनि मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य अतिथि प्रांत संयोजक सुशील ने सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए नशा मुक्त रहने का आह्वाहन किया। इस अवसर पर विभाग सह संयोजक बजरंग दल सत्या शुक्ल, प्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.