संवाददाता, मई 5 -- UP News: यूपी के कानपुर में 1600 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन करने का आरोपी जाजमऊ का महफूज आलम उर्फ पप्पू छुरी कोलकाता में टीएमसी नेता के यहां पनाह लिए हुए है। पुलिस को उसके ठिकाने का सुराग मिल गया है। सूत्रों के मुताबिक रविवार रात पुलिस उसके ठिकाने तक पहुंच भी गई है। जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है। श्यामनगर चौकी के पास 16 फरवरी को दो बाइकों पर सवार चार युवकों ने यशोदानगर के वासिद व अरशद से 24 लाख रुपये की लूट की थी। दोनों जाजमऊ के रहने वाले महफूज आलम के लिए काम करते थे। लूट की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस महफूज के खातों तक पहुंची तो पता चला कि ढाई साल में उसने 1600 करोड़ रुपये का लेनदेन किया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे बुलाया तो वह फरार हो गया। करीब दो माह बाद पुलिस को अब उसका सुराग मिला है। सोमवार को नतीजे आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.