हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 25 -- गया-सासाराम-डीडीयू रेलखंड पर शुक्रवार से 'सुरक्षा कवच' प्रणाली का फाइनल ट्रायल शुरू हुआ। परीक्षण के दौरान 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही ट्रायल ट्रेन को अचानक कर्मनाशा स्टेशन के लूप लाइन में प्रवेश करना पड़ा। संभावित दुर्घटना को भांपते हुए सुरक्षा कवच ने स्वतः ट्रेन की गति को नियंत्रित कर मात्र 15 किमी प्रति घंटा तक ला दिया, जिससे ट्रायल एक बड़ा हादसा को टालने में सफल किया।लाल सिग्नल पर ट्रेन को तुरंत रोका गया ट्रायल ट्रेन डीडीयू की ओर 160 की स्पीड से गुजर रही थी। इसी दौरान सैयदराजा-चंदौली स्टेशन के बीच गेट संख्या-75 पर लाल सिग्नल दिखा। ऐसे में सुरक्षा कवच प्रणाली ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए ट्रेन की स्पीड को नियंत्रित किया और उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। यह प्रदर्शन इस तकनीक की विश्वसनीयता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.