जमशेदपुर, जून 21 -- जमशेदपुर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 'बिहाइंड द टीचर्स डेस्क' (बीटीटीडी-2026) के समापन के बाद शुक्रवार को प्रतिभागियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य अकादमिक ज्ञान और व्यावहारिक औद्योगिक पद्धतियों के बीच का अंतर पाटना था। देश भर के 160 से अधिक शिक्षकों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और उद्योग विशेषज्ञों ने इसमें हिस्सा लिया। प्रतिनिधियों ने टाटा स्टील, टिनप्लेट, एनएमएल तथा टीएसजी जैसे संस्थानों का दौरा किया। यहां उन्हें विनिर्माण प्रक्रियाओं, गुणवत्ता नियंत्रण, प्रक्रिया स्वचालन, आधुनिक अनुसंधान सुविधाओं और कार्यस्थल सुरक्षा उपायों की जानकारी मिली।कार्यक्रम की योजना और क्रियान्वयन टाटा स्टील के प्रधान वैज्ञानिक व बीटीटीडी अध्यक्ष डॉ. चिरदीप घोष तथा सीएसआईआर-एनएमएल के प्रधान वैज्ञानिक व संयोजक ...