160 लोको पायलटों ने कराया निशुल्क स्वास्थ्य जांच
प्रयागराज, अप्रैल 2 -- उत्तर मध्य रेलवे की ओर से गुरुवार को लोको पायलट एवं गार्ड लॉबी प्रयागराज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य रनिंग कर्मचारियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। शिविर में केंद्रीय रेलवे अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की ओर से कर्मचारियों की शुगर, ईसीजी, बीएमआई एवं नेत्र जांच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोको पायलट, गार्ड एवं अन्य कर्मियों ने जांच कराई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल बिजली इंजीनियर आकाश श्रीनेत्र ने कर्मचारियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रेल संचालन के लिए आवश्यक बताया। जांच शिविर में प्रयागराज मंडल के 160 रनिंग कर्मियों ने हिस्सा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.