160 बीघा तालाब समेत सरकारी जमीनों पर चला बुलडोजर, कब्जामुक्त अभियान तेज
संभल, जून 5 -- जिले में सरकारी भूमि, चकमार्गों और तालाबों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन का सख्त अभियान लगातार जारी है। जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देश पर पूरे जनपद में बड़े पैमाने पर चिन्हीकरण और कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत उप जिलाधिकारी चंदौसी नीतू रानी के नेतृत्व में तहसीलदार रविन्द्र विक्रम और राजस्व टीम ने ग्राम देवापुर में बड़ी कार्रवाई की। यहां गाटा संख्या 543झ के अंतर्गत स्थित लगभग 10.6 हेक्टेयर (करीब 160 बीघा) क्षेत्रफल वाले तालाब को पैमाइश कर अवैध कब्जों से पूरी तरह मुक्त कराया गया। इसके साथ ही गांव में स्थित नवीन परती भूमि-गाटा संख्या 286 (0.332 हेक्टेयर) और गाटा संख्या 268 (0.161 हेक्टेयर)-पर से भी अवैध कब्जा हटाकर जमीन को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई जिलाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.