160 छात्राओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
जहानाबाद, अगस्त 27 -- जहानाबाद, ³िनज संवाददाता। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, मकपा में 160 छात्राओं को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। 24 से 27 अगस्त तक आयोजित प्रशिक्षण में सेल्फ डिफेंस विशेषज्ञ नेहा भारती ने छात्राओं को बेसिक पंच एवं ब्लॉक, उक्के बाजा, एनडी जुकी बाजा सहित विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों का अभ्यास कराया। प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करना था। विद्यालय में बालिकाओं के लिए हर माह चार बार नियमित रूप से आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य राम सरन चौधरी ने इसे छात्राओं की सुरक्षा और व्यक्तित्व विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.