160 ग्राम गांजा व एंड्रॉयड मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
बेगुसराय, जून 19 -- नावकोठी। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 160 ग्राम गांजा एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल के साथ गुरुवार की देर शाम रजाकपुर निवासी स्व. राम स्नेही सहनी के पुत्र बाबूलाल सहनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपित अवैध रूप से गांजा के कारोबार में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष मो. फिरदौस के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने रजाकपुर गांव में छापेमारी कर आरोपित के पास से 160 ग्राम गांजा तथा एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया। आरोपित को गिरफ्तार कर थाना लाकर पूछताछ के बाद उसके विरुद्ध मादक पदार्थ संबंधी प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद गांजा एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.