मोतिहारी, फरवरी 19 -- रक्सौल,एक संवाददाता।नेपाल के पर्सा जिले में सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया है। टीम ने पकहाँमैनपुर गांउपालिका के मधुवनी चौक की ओर आ रही एक सुजुकी स्विफ्ट कार को रोककर जब तलाशी ली , तो उसमें से 160 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस दौरान सुरक्षा बलों ने कार चालक बुद्धिलाल घलान को भी हिरासत में ले लिया है।पकड़े जाने के डर से चालक ने कार की डिक्की से गांजे के पैकेट फेंकने की कोशिश की थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 13 गण हेडक्वार्टर के डीएसपी मोहन बहादुर क्षेत्री ने बताया कि यह ऑपरेशन एक विशेष सूचना के आधार पर चलाया गया था। गिरफ्तार चालक के पास से 22,500 रुपये नकद और रियलमी कंपनी का एक स्मार्टफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.