विकासनगर, अप्रैल 27 -- कोतवाली विकासनगर पुलिस ने अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग-अलग कार्रवाईयों में कुल 16.96 ग्राम स्कैम के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी बिलाल के खिलाफ पहले भी कई मुकदमें दर्ज हैं। दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि रविवार देर रात आम का बाग, मोर्चरी के पास डॉक्टरगंज क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रीना पत्नी सहवान निवासी डाक्टरगंज निकट मोर्चरी विकासनगर जिला देहरादून निवासी डॉक्टरगंज को 10.16 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- विकासनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16.96 ग्राम स्मैक के साथ महिला व पुरुष गिरफ्तार शनिवार रात को ही कुंजाग्रांट जाने वाले रास्ते के पास से बिलाल...