गोरखपुर, नवम्बर 29 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। महानगर में पेयजल आपूर्ति को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम गोरखपुर के जलकल विभाग ने दो वार्डों में पाइपलाइन विस्तार के लिए ऑफलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। इन जलापूर्ति पाइप लाइन डाले जाने से 250 से अधिक घरों में जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जलकल विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7 दिसंबर तक ठेकेदार अपनी निविदाएं जमा कर सकेंगे। दोनों कार्यों की कुल अनुमानित लागत लगभग 16.50 लाख रुपये है। पहला कार्य वार्ड 04 के मदन मोहन मालवीय नगर में 410 मीटर पीवीसी पाइपलाइन विस्तार का है। इस पर 787281 रुपये खर्च होने का अनुमान है। यहां रामपुर में विन्ध्यवासनी बिल्डिंग मटेरियल से रंजना त्रिपाठी के मकान तक 410 मीटर लंबी, 110 मिलीमीटर व्यास की, 6 किलोग्राम प्रति वर्ग सेंटीमीटर दबाव क्षमता वाली पीवीसी पाइपला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.