जौनपुर, मार्च 25 -- महराजगंज। क्षेत्र के बैहारी-पुरालाल-गद्दोपुर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का कार्य 16 करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा। मंगलवार को बदलापुर विधायक रमेश चंद मिश्र ने गद्दोपुर बाजार में भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। विधायक ने बताया कि यह मार्ग करीब 9.5 किलोमीटर लंबा है और इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बात कही। सड़क का चौड़ीकरण गद्दोपुर, पुरालाल और बैहारी होते हुए बंधवा से बक्शा मार्ग तक किया जाएगा। इस मार्ग के सुदृढ़ीकरण का क्षेत्रीय लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। सड़क बनने से आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है और सड़कों तथा पुलों का निर्माण तेजी से कराया जा रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, शनि शुक्ला, लवकुश सिंह, आनंद उपाध्याय, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.