गौरीगंज, जून 10 -- अमेठी, संवाददाता। पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए जनपद की अंतिम निर्वाचक नामावली प्रकाशित कर दी गई है। 682 ग्राम पंचायतों, 934 मतदान केंद्रों और 2489 मतदेय स्थलों के लिए जारी अंतिम सूची के अनुसार जिले में कुल 16,16,891 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 8,34,064 पुरुष तथा 7,82,827 महिला मतदाता शामिल हैं। बुधवार को अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन कर दिया गया। एडीएम ज्योति सिंह ने बताया कि जिले में कुल 682 ग्राम पंचायतें, 934 मतदान केंद्र और 2489 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। जारी आंकड़ों के अनुसार जगदीशपुर विकास खंड मतदाताओं की संख्या के मामले में जिले में सबसे बड़ा ब्लॉक बनकर उभरा है। यह भी पढ़ें- यूपी पंचायत चुनाव : फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 1.41 करोड़ नाम कटे; मतदाताओं को 9 अंकों की पहचान यहां 71 ग्राम पंचायतों, 111 मतदान केंद्रो...