16-17 जुलाई को होंगी कंपार्टमेंट प्रायोगिक परीक्षाएं
सहारनपुर, जुलाई 14 -- सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट, कंपार्टमेंट और इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन करने वाले अर्ह परीक्षार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 16 और 17 जुलाई को कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक जय करण यादव ने इस संबंध में आदेश जारी कर विषयवार परीक्षकों की तैनाती भी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट की प्रायोगिक परीक्षाएं संबंधित विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाकर कराई जाएंगी। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। भूगोल विषय के लिए आकाश जैन, गृह विज्ञान के लिए किश्वर जहां और सिलाई विषय के लिए गीता गौतम को परीक्षक नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड: इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट की प्रयोगात्मक परीक्षा 16 से जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.