उरई, मार्च 9 -- उरई। गर्मी से निपटने के लिए रेलवे ने कर्मचारी सुविधाओं पर फोकस किया है। इस बार झांसी कानपुर रेलमार्ग के नंदखास से लेकर लालपुर तक 16 रेलवे स्टेशनों के डिप्टी एसएस कक्ष, यानि जहां पर ट्रेनों को आपरेटिंग करते हुए संचालन किया जाता हैं, उन्हें वातानुकूलित किया जा रहा है। रेलवे के इलेक्ट्रिक विभाग के एसएसई मोहित शुक्ला की मानें तो उरई स्टेशन से इसकी शुरूआत की गई है। मंडलीय अफसर अशोक प्रिय गौतम के निर्देशानुसार कर्मचारियों की टीम युद्धस्तर से काम करने में जुटी हुई है। स्थानीय रेलवे इलेक्ट्रिक विभाग के अफसरों की मानें तो कानपुर झांसी रेल परिक्षेत्र के नंदखास से लेकर लालपुर तक 16 रेलवे स्टेशन आते हैं। इन सभी जगहों पर जहां पर डिप्टी एसएस बैठते हैं, उन सभी जगहों पर 32 एसी लगाए जाने का लक्ष्य है। उसमें उरई, भुआ, एट, पिरौना, एरच के अला...