16 स्कूली बसों पर 3.13 लाख जुर्माना
गाजीपुर, अगस्त 20 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित दी सनशाइन पब्लिक स्कूल में गुरुवार को एआरटीओ, पीटीओ, टीआई और भुड़कुड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की सघन जांच की। अचानक हुई कार्रवाई से विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। टीम ने बसों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य जरूरी अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान अधिकांश वाहन निर्धारित स्कूली वाहन मानकों पर खरे नहीं मिले। दस्तावेजों और फिटनेस में मिली कमियों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई की। करीब 25 वर्ष पुरानी एक बस को मौके पर सीज कर दिया गया, जबकि 16 वाहनों पर कुल 3.13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि ज्यादातर स्कूली वाहनों में निर्धारित मानकों के अनुरूप कमियां पाई गई हैं। विद्यालय प्रबंधन को एक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.