16 से 22 जुलाई तक मनाया जाएगा भूजल सप्ताह
उरई, जुलाई 7 -- उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट सभागार में 16 से 22 जुलाई तक होने वाले भूजल सप्ताह के सफल आयोजन को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि भूजल संरक्षण केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से जुड़ा जनआंदोलन है। इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित तिथियों के अनुसार गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें। डीएम ने कहा कि सात दिवसीय अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों, विकास खंडों, नगर निकायों तथा जनपद स्तर पर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। जल संरक्षण का संदेश आमजन तक पहुंचाने के लिए रैलियां, कार्यशालाएं, समन्वय बैठकें, पोस्टर एवं दीवार लेखन, पौधरोपण, जल संरक्षण की शपथ, वर्षा जल संचयन तथा रिचार्ज पिट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.