कानपुर, मार्च 7 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बालिकाओं को फिटनेस और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शोभित फिटनेस एकेडमी की ओर से निशुल्क योग व मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 16 से 21 मार्च तक चलेगा, जिसमें बालिकाओं को योगाभ्यास के साथ आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों के अनुसार सुबह का योग सत्र प्रतिदिन सुबह 6:30 से 7:30 बजे तक लखनपुर हाउसिंग सोसाइटी स्थित एकता विहार सोसाइटी, लकी रेस्टोरेंट के पास जीटी रोड पर आयोजित किया जाएगा। वहीं शाम को 5 से 6 बजे तक केशव वाटिका, आवास विकास केशवपुरम कल्याणपुर में मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बालिकाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाना, स्वस्थ जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना और उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.